उत्तराखंड: वॉशरूम में नहा रही थी महिला पर्यटक, बदतमीज होटल कर्मी ने बनाया अश्लील वीडियो

नैनीताल के एक होटल में महिला का नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाया गया। गाजियाबाद से नैनीताल आई थी पर्यटक
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
nainital women tourist video: Hotel worker made video of woman in Nainital
Image: Hotel worker made video of woman in Nainital

नैनीताल: नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र स्थित एक होटल से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आ रहा है।

Hotel worker made video of woman in Nainital

यहां पर एक होटल के अंदर एक महिला पर्यटक का नहाते हुए वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित होटल कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सैलानियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित होटल कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद सैलानियों ने हंगामा कर होटल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मिली गई जानकारी के अनुसार, बीते दिनों गाजियाबाद से एक परिवार नैनीताल घूमने आया हुआ था। इस दौरान उन्होंने अयारपाटा क्षेत्र में एक होटल में कमरा बुक कराया।

स्वतंत्रता दिवस के दिन देर शाम महिला पर्यटक वॉशरूम में नहाने गई। इस दौरान होटल के ही एक कर्मचारी ने दरवाजे के ठीक ऊपर बने वेंटिलेटर से महिला का वीडियो शूट करना शुरू कर दिया। काफी देर तक तो महिला को इस बात का पता नहीं चला, लेकिन जैसे ही उसकी नजर मोबाइल पर पड़ी तो वह बेहद घबरा गईं। महिला पर्यटक के शोर-शराबा करने पर होटल के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और इस दौरान संबंधित कर्मी मौके से फरार हो गया। वहीं पर्यटकों ने मामले की शिकायत मल्लीताल कोतवाली में की। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि आरोपी अल्मोड़ा निवासी राहुल कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।