दुखद खबर: उत्तराखंड का जवान पहलगाम बस हादसे में शहीद, गांव में होने वाले सारे त्योहार स्थगित

Pithoragarh के चंडाक क्षेत्र के Dinesh Singh Bohra आईटीबीपी में तैनात थे। खबर है कि इन दिनों उनकी तैनाती अमरनाथ यात्रा में थी।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
dinesh bohra uttarakhand pahalgam bus hadsa: Dinesh Singh Bohra martyr of Pithoragarh Bhurmuni village
Image: Dinesh Singh Bohra martyr of Pithoragarh Bhurmuni village

पिथौरागढ़: जम्मू के पहलगाम में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की दुर्घटनाग्रस्त बस में पिथौरागढ़ का जवान भी शहीद हो गया। घी त्यार के ठीक एक दिन पहले शहादत की खबर से गांव में शोक छा गया।

ITBP Jawan Dinesh Singh Bohra died in pahalgam

जी हां पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र के दिनेश सिंह बोहरा आईटीबीपी में तैनात थे। खबर है कि इन दिनों उनकी तैनाती अमरनाथ यात्रा में थी। दिनेश सिंह की शहादत की खबर से गांव में शोक पसरा हुआ है। उनकी शादी सात साल पहले हुई थी और उनकी 3 साल की बेटी है। दिनेश अपने घर में सबसे बड़े थे। परिवार के सबसे बड़े बेटे के जाने से पिता पूरन सिंह बोहरा, मां गीता बोहरा, पत्नी बबीता बोहरा का रो-रोकर बुरा हाल है। दिनेश सिंह दो महीने पहले ही घर आए थे। उस दौरान उन्होंने अपनी तीन साल की बेटी को पिथौरागढ़ शहर के एक स्कूल में प्रवेश दिलाया है। दिनेश की पत्नी बच्ची के साथ नगर में किराये पर कमरा लेकर रहती हैं। दिनेश सिंह की शहादत की खबर मिलने के बाद उनके गांव भुरमुनी में घी त्यार महोत्सव स्थगित कर दिया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता ललित धानिक ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां चल रही थीं, सभी ग्रामीण इसमें जुटे हुए थे। लेकिन दुखद समाचार मिलने के बाद हर कोई गम में डूब गया। उन्होंने बताया कि इस बार गांव में हिलजात्रा का आयोजन भी नहीं किया जाएगा।