Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो गया। हाथ में दारू का गिलास लिए बॉबी कटारिया उत्तराखँड की सड़कों को अपनी ऐशगाह समझ रहा था। सड़क के बीचों बीच जैक डेनियल से जाम छलाकाए जा रहे थे। वीडियो वायरल हुआ तो कटारिया की छीछालेदर होने लगी।
वीडियो को देखकर विरोध के सुर तेज हुए और देहरादून के कैंट थाना में बॉबी कटारिया के खिलाफ केस दर्ज हो गया। उधर बॉबी को केस दर्ज होने की बात पता चली तो वो भी सोशल मीडिया पर अपने हक की बात कहने की दुहाई देने लगा। उत्तराखंड पुलिस ने इधर सख्ती कर दी तो बॉबी कटारिया ने कह दिया कि वो दो दिन के लिए दुबई जा रहा है। दरअसल बॉबी कटारिया का दुबई जाना सिर्फ बहाना था। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि बॉबी कटारिया के वकील ने उत्तराखंड पुलिस से दो दिन की मोहलत मांगी है। उधर वीडियो के सामने आने के बाद हर कोई बॉबी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कर रहा है। फिलहाल बॉबी के वकील ने मोहलत तो मांग दी है लेकिन आगे देखना है कि उत्तराखंड पुलिस Bobby Kataria के मामले में क्या एक्शन लेती है।