Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: एसटीएफ ने UKSSSC Paper Leak केस के मास्टरमाइंड हाकम सिंह रावत और शिक्षक तनुज के करीबी अंकित रमोला को उत्तरकाशी से गिरफ्तार किया है।
VPDO Paper Leak केस में यह 19वीं गिरफ्तारी है। आरोपी अंकित रमोला को एसटीएफ ने नौगांव कल रात ही हिरासत में ले लिया था, लंबी पूछताछ के बाद गुरुवार को उसकी गिरफ्तारी हुई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार आरोपी हाकम सिंह रावत के कहने पर अंकित कुछ छात्रों को अलग अलग जगहों पर लेकर गया था। अंकित ही छात्रों को लेकर इस मामले में गिरफ्तार टीचर तनुज शर्मा के घर भी ले गया था। अंकित रमोला की तलाश में एसटीएफ टीम उत्तरकाशी नौगांव भेजी गई, जहां से अंकित रमोला को पूछताछ के लिए एसटीएफ कार्यालय लाया गया था, जहां पूछताछ करने के बाद साक्ष्य की पुष्टि होने पर अंकित रमोला Ankit Ramola को उक्त मुकदमे में गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने सभी ऐसे अभ्यर्थिओ को आगाह किया है कि जिन लोगों ने अनुचित साधनों का प्रयोग कर एग्जाम को क्लियर किया है वो खुद सामने आकर बयान दर्ज कराएं अन्यथा जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।