उत्तराखंड में बॉबी कटारिया के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट, गिरफ्तारी के लिए रवाना हुई दून पुलिस

Bobby Kataria के खिलाफ पुलिस को धमकाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। Dehradun Police टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा रवाना हो गई है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
bobby kataria uttarakhand police arrest: Dehradun Police went to arrest Bobby Kataria
Image: Dehradun Police went to arrest Bobby Kataria

देहरादून: देहरादून की सड़क पर ट्रैफिक रोककर शराब पार्टी करने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया Bobby Kataria की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

Dehradun Police went to arrest Bobby Kataria

पहले से लोगों की आलोचना झेल रहे बॉबी के खिलाफ कैंट पुलिस ने गैर जमानती वारंट हासिल कर उसकी गिरफ्तारी की कोशिशें शुरू कर दी हैं। बॉबी कटारिया के खिलाफ पुलिस को धमकाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा रवाना हो गई है। बता दें कि पिछले सप्ताह बॉबी कटारिया का सड़क पर शराब पीते वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो जब डीजीपी अशोक कुमार के पास पहुंचा तो उन्होंने एसएसपी देहरादून को कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने प्राथमिक जांच की तो पता चला कि वीडियो देहरादून के किमाड़ी मार्ग का है। घटना के वक्त बॉबी कटारिया के साथ उसका दोस्त भी था। इस मामले में कैंट थाने में केस दर्ज हुआ था।

Non-bailable warrant against Bobby Kataria

पुलिस ने पूछताछ के लिए कटारिया को नोटिस भेजा था, लेकिन तीन बार नोटिस भेजे जाने पर भी कटारिया पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ। ना ही नोटिस का कोई जवाब ही आया। बॉबी कटारिया के खिलाफ रास्ता रोकने, सार्वजनिक उपद्रव, नशे की हालत में किसी सार्वजनिक स्थान पर जाने, इंटरनेट पर ऐसी सामग्री प्रसारित करने, जो समाज के लिए गलत हो समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है। कैंट इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बॉबी कटारिया 23 जुलाई को देहरादून आया था। यहां वह अपने मित्र गौरव खंडेलवाल के साथ ठहरा था। 25 जुलाई को उसने किमाड़ी मार्ग पर ट्रैफिक रोककर वहां न सिर्फ शराब पी बल्कि उतावलेपन में बाइक भी दौड़ाई। दोनों ओर ट्रैफिक रोका गया था। कटारिया को बार-बार नोटिस भेजे गए। मगर, उसने गंभीरता से नहीं लिया। अब कोर्ट से उसकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट हासिल किया गया है। कटारिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है। Bobby Kataria बॉडी बिल्डर है और एक प्रोटीन उत्पाद का ब्रांड एंबेसडर भी है।