उत्तराखंड: नशे में धुत लड़की ने सड़क पर काटा बवाल, ब्वॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद काटी हाथ की नस

नैनीताल से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां नशे में धुत लखनऊ की युवती ने ब्वॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद अपने हाथ की नस काट ली।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
nainital drunk girl video: Drunk girl cut her hand vein in Nainital
Image: Drunk girl cut her hand vein in Nainital

नैनीताल: नैनीताल से एक बड़ी खबर आ रही है।

Drunk girl cut hand vein in Nainital

यहां नशे में धुत लखनऊ की युवती ने ब्वॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद अपने हाथ की नस काट ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत उपचार के लिए लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि ये लड़की लखनऊ से नैनीताल घूमने पहुंची थी। उसका फोन पर अपने ब्वॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया। आवेश में आकर उसने अपने हाथ की नस काट ली। आनन फानन में महिला को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नस काटने से पहले लड़की ने नशे में धुत होकर सड़क पर जमकर हंगामा काटा, जिसके बाद ब्लेड से महिला ने हाथ की नस काट ली। जानकारी के मुताबिक लखनऊ निवासी महिला अपनी दोस्त के साथ नैनीताल घूमने आई थी। आगे पढ़िए

वो तल्लीताल स्थित एक होटल में ठहरी थी। गुरुवार की शाम वो होटल में अपने ब्वॉयफ्रेंड से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका आपस में झगड़ा हो गया। इसके बाद युवती ने जमकर शराब पी थी। नशे में धुत युवती होटल के कमरे से लेक ब्रिज चुंगी तक पहुंच गई। जहां उसने बीच सड़क पर हंगामा काटा। इसी दौरान उसने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. अजहर ने बताया कि युवती की कलाई पर गहरा घाव नहीं है। फिलहाल उसे प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। वहीं तल्लीताल पुलिस की ओर से पर्यटक महिला और उसकी सहेली से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।