देहरादून के प्रखर चमोली से गोल्ड की उम्मीदें, एशियन बैंडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी Prakhar Chamoli ने भारतीय टीम में जगह बना ली है। अब प्रखर का लक्ष्य Badminton Championship में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
dehradun prakhar chamoli : Prakhar Chamoli selected for Asian Pacific Deaf Badminton Championship
Image: Prakhar Chamoli selected for Asian Pacific Deaf Badminton Championship

देहरादून: उत्तराखंड के होनहार लाल खेलों के क्षेत्र में हर दिन नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।

Prakhar Chamoli selected for Asian Badminton Championship

इसी कड़ी में एक अच्छी खबर देहरादून से आई है। जिले के रहने वाले प्रखर चमोली का चयन एशियन पैसिफिक डेफ बैंडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी प्रखर चमोली ने भारतीय टीम में जगह बना ली है। अब प्रखर का लक्ष्य चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। प्रखर उत्तराखंड के एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें भारतीय टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला है। प्रखर बालागढ़ के शमशेरगढ़ क्षेत्र में रहते हैं। अखिल भारतीय बधिर खेल परिषद की ओर से थाइलैंड के पटाया में होने वाली एशियन पैसिफिक डेफ बैंडमिंटन चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया था। आगे पढ़िए

प्रखर के पिता राकेश चमोली ने बताया कि ट्रायल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में 16 से 17 अगस्त के बीच संपन्न हुए। जिसमें भारत के कई राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के बाद बिहार से ऋतिक आनंद, राजस्थान से अभिनव, हरियाणा से महेश और दीपक पूनिया, तमिलनाडु से श्रेया शिंगला, पंजाब से गौरांशी, मध्यप्रदेश से आदित्य, कर्नाटक से सिमरन और उत्तराखंड से प्रखर को भारतीय टीम के लिए चुना गया। उनके बेटे ने परिवार और प्रदेश का मान बढ़ाया है। उम्मीद है कि वो चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाएगा। भारतीय टीम में Prakhar Chamoli के चयन की खबर से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।