गढ़वाल: अग्निवीर भर्ती में बवाल..SDM ने कांग्रेस नेता को कहा- इतना मारूंगा साले सही हो जाएगा

पौड़ी गढ़वाल Agniveer Recruitment के बीच Pauri SDM Akash Joshi और Congress Leader Nitin Bisht का Video सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। देखिए वीडियो
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
pauri sdm congress leader video: Pauri SDM Akash Joshi Congress leader Nitin Bisht Video
Image: Pauri SDM Akash Joshi Congress leader Nitin Bisht Video

पौड़ी गढ़वाल: राज्य के पौड़ी में अग्निवीरों की भर्ती रैली के बीच एसडीएम आकाश जोशी और कांग्रेस नेता नितिन बिष्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

SDM Akash Joshi and Nitin Bisht Video pauri garhwal

आपको बता दें कि पौड़ी गढ़वाल में अग्निवीर भर्ती शुरू हो गई है। अग्निवीर भर्तियों में युवाओं को चरित्र प्रमाण पत्र जैसे विभिन्न तरह के प्रमाणपत्र देने पड़ रहे है। जिसके लिए प्रशासन भी देर रात तक कार्य कर रहा है। वहीं बीते शनिवार रात को प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस नितिन बिष्ट जब उनके पास पहुंचे औऱ प्रमाणपत्रों को लेकर बात करने लगे तो एसडीएम किसी बात पर भड़क गए। इसके बाद एसडीएम गाली गलौच पर उतर आये। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एसडीएम द्वारा कांग्रेस नेता को हड़काया जा रहा है और कहा जा रहा है- मैं इतना मारूंगा न साले सही हो जाएगा। आगे देखिए वीडियो

कांग्रेस नेता नितिन बिष्ट ने बताया कि युवाओ के समय से प्रमाणपत्र नही बन पा रहे थे जिस वजह से युवाओ की बात लेकर वो एसडीएम के पास पहुंचे थे लेकिन एसडीएम उनकी बात सुनने की बजाय गुंडई पर उतर आए। वहीं एसडीएम ने बताया कि कॉंग्रेस नेता के खिलाफ सरकारी काम मे बाधा डालने में मुकदमा भी कल रात ही दर्ज करवा लिया गया है। इस पूरे मामले में कांग्रेस के नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है। उपनेता प्रतिपक्ष और खटीमा से विधायक भुवन कापड़ी ने भी सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट डाला है। देखिए SDM Akash Joshi and Nitin Bisht Video pauri garhwal

  • Youtube सब्सक्राइब करें: