देहरादून-गढ़वाल को जोड़ने वाले हाईवे की ओर आई उफनती नदी, बड़ा हिस्सा धंसा..सावधान रहें

चंद्रभागा नदी उफान पर है। नदी का रुख हाईवे की ओर है, जिससे सड़क के निचले हिस्से पर निरंतर कटाव हो रहा था। Rishikesh-Dehradun Highway sinking
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
rishikesh dehradun highway sink: Rishikesh-Dehradun Highway sinking
Image: Rishikesh-Dehradun Highway sinking

ऋषिकेश: अगर आप गढ़वाल क्षेत्र की यात्रा पर हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है।

Rishikesh-Dehradun Highway sinking

दरअसल ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर भू-कटाव से हाईवे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। ये सड़क का वो हिस्सा है जो गढ़वाल मंडल को ऋषिकेश के माध्यम से राजधानी से जोड़ता है। यहां चंद्रभागा नदी का रुख हाईवे की तरफ होने से जमीन निरंतर कट रही है। वन विभाग की ओर से टू-लेन सड़क को यातायात के लिए सिंगल लेन किया गया है। बीते शुक्रवार से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नरेंद्रनगर शिवालिक वन क्षेत्र के जंगल से आने वाला पानी इस नदी में मिलता है। गढ़वाल को जोड़ने वाला ऋषिकेश-देहरादून स्टेट हाईवे इसी नदी के किनारे से होकर निकलता है। नदी का रुख हाईवे की ओर है, जिससे सड़क के निचले हिस्से पर निरंतर कटाव हो रहा था। आगे पढ़िए

Rishikesh-Dehradun road sink

रविवार की सुबह सड़क से लगा जमीन का हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क का कुछ हिस्सा और यहां पर लगे पेड़ भी भूस्खलन की चपेट में आ गए। एहतियात के तौर पर वन विभाग की टीम ने सड़क के बीच में पत्थर लगा कर क्षतिग्रस्त हिस्से को चिन्हित किया है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए संबंधित क्षेत्र में सड़क को सिंगल लेन किया गया है। लोक निर्माण विभाग को भी सड़क की मरम्मत के लिए निर्देश दिए गए हैं। उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रानीपोखरी में वैकल्पिक रास्ता बाढ़ में बह जाने के कारण नए पुल को दुपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए खोला गया है। वन विभाग को भू-कटाव रोकने के लिए तत्काल फौरी उपाय करने के लिए कहा गया है।