Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: आपसे अपील है कि खबर को शेयर जरूर करें। आपका एक शेयर सुमन को ढूंढने में मददगार साबित हो सकता है।
नैनीताल जनपद के बेतालघाट विकासखंड के ग्राम कांडा की मूल निवासी एवं वर्तमान में हल्द्वानी की रहने वाली 20 वर्षीय सुमन पिछले 5 दिनों से लापता हो रखी है। वह कॉलेज में पढ़ती है और हल्द्वानी में अपने किसी परिचित के घर पर रहती है। 16 अगस्त को सुमन सीसीटीवी कैमरे में घर की दीवार फांदते हुए नजर आए और उसके बाद लापता हो गई। ऐसे में सुमन के परिजनों ने हल्द्वानी कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। आगे पढ़िए
बताया गया कि 20 वर्षीय सुमन पुत्री देव सिंह पास के ही गांव के निवासी और हल्द्वानी में कृषि विभाग में कार्यरत रमेश जोशी के साथ अमरावती कॉलोनी में रहती थी। और वह बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती थी। 3 अगस्त से उसकी परीक्षाएं चल रही थीं। 16 अगस्त को सुबह तकरीबन 6 बजे का घर की सीसीटीवी कैमरे में दीवार फांदते हुए नजर आई है और तब से ही वह घर वापस नहीं आई है और लापता हो रखी है। सुमन जिस फोन का इस्तेमाल करती थी वह फोन भी घर पर ही छोड़ कर गई है और तब से सुमन का कोई भी अता पता नहीं लग पाया है। हमारी आपसे दरख्वास्त है कि अगर आपको गुमशुदा सुमन के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो आप 9412926324 पर संपर्क करें।