Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
यहां एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल जा रही एक मासूम बच्ची को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची की मौके पर मौत हो गई। ये पूरा मामला अल्मोड़ा के लमगड़ा थाना के शहरफाटक क्षेत्र का है। ये घटना आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे की बताई जा रही है। एक बच्ची और उसका भाई स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान शहरफाटक बाजार से पहले डाकघर के पास तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर भयंकर तनाव हो गया। गुस्साएं लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। ट्रक चालक को भी लोगों ने घेर लिया था। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को लोगों से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। एसओ लमगड़ा जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव कब्जे में ले लिया है। लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।