Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: ऋषिकेश की ग्राम सभा भट्टोवाला में ग्रामीण इन दिनों गुलदार की दस्तक से खौफजदा हैं और दहशत में जी रहे हैं।
बीते दिन ग्राम सभा भट्टोवाला में रहने वाले विजय सिंह राणा के मवेशियों को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने ग्राम प्रधान दीपा राणा को सूचित किया और मौके पर ग्राम प्रधान दीपा राणा एवं वन विभाग के अधिकारी पहुंचे। वहीं गुलदार की दस्तक के बाद से ही ग्रामीणों के बीच में गुस्सा चरम पर है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर इल्जाम लगाते हुए कहा है कि वन विभाग लापरवाही बरत रहा है और जंगली जानवरों की आबादी क्षेत्र में आने को लेकर जरा भी गंभीरता नहीं दिखा रहा है। उन्होंने जल्द ही विभाग से जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है
बता दें कि पिछले कई वर्षों से लगातार जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्र में घुसकर मवेशियों को और ग्रामीणों को अपना शिकार बना चुके हैं मगर इसके बाद भी वन विभाग द्वारा कोई भी सख्त कार्यवाही नहीं की जा रही है जिसकी वजह से लगातार आबादी क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। अब ऋषिकेश में कई दिनों से गुलदार सक्रिय हो रखा है और खुलेआम घूमता हुआ नजर आ रहा है। भट्टोवाला में रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग कोई भी सख्त कदम नहीं उठा रहा है। ग्राम प्रधान दीपा राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते सोमवार को ही घटना गुलदार के हमले की पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई बार गुलदार के द्वारा गाय, बकरी और पालतू कुत्तों को अपना शिकार बनाया जाने के मामले सामने आए हैं मगर इसके बावजूद भी वन विभाग की ओर से कोई भी सख्त कदम नहीं लिया जाता है