Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
अब हरिद्वार में ही देख लें। यहां रुड़की के युवक ने फेसबुक पर मुंबई की रहने वाली विवाहिता से दोस्ती कर ली। दोनों के बीच खूब बातें होने लगी। रिश्ता आगे बढ़ा तो दोनों ने अपने नंबर शेयर किए और फोन पर बातें करने लगे। इस बीच युवक ने अपने घर का एड्रेस महिला को बता दिया। रविवार रात मुंबई में रहने वाली विवाहिता अपने एक बच्चे के साथ सीधे युवक के घर धमक पड़ी और उसके साथ ही रहने की जिद करने लगी। इस घटना से युवक के परिजन बेहद घबरा गए। बाद में मामला पुलिस के पास पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने विवाहिता के परिजनों से संपर्क किया है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है। यहां गांव में रहने वाले 19 वर्षीय युवक की दोस्ती छह माह पूर्व फेसबुक पर मुंबई निवासी एक महिला से हुई थी। फेसबुक के बाद दोनों व्हाट्सएप व कॉल पर भी बात करने लगे।
दोस्ती प्यार में बदली तो युवक ने अपना घर का पता और अन्य जानकारी भी विवाहिता को बता दी। रविवार रात को विवाहिता अपने एक बच्चे के साथ मुंबई से रुड़की पहुंच गई। विवाहिता ने बताया कि वह युवक से प्यार करती है और उसके साथ ही अब पत्नी बनकर रहेगी। वह अपना घर छोड़कर आ गई है। मामला बिगड़ते देख युवक के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस विवाहिता, बच्चे और युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस व युवक के परिजनों ने दोनों को समझाया। जिसके बाद पुलिस ने विवाहिता के परिजनों से मुंबई में संपर्क किया। हालांकि युवक और विवाहिता दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े हैं। पुलिस ने बताया कि विवाहिता के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।