ये BJP की नेता है या राक्षसी? नौकरानी को ‘गर्म तवे से दागा, रॉड से दांत तोड़े, पेशाब चटाया'

बीजेपी ने झारखंड (Jharkhand) में पार्टी की नेता सीमा पात्रा (Seema Patra) को निलंबित कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
seema patra : Jharkhand BJP Seema Patra tortured adivasi girl
Image: Jharkhand BJP Seema Patra tortured adivasi girl

देहरादून: झारखंड (Jharkhand) में बीजेपी की महिला नेत्री हैं सीमा पात्रा (Seema Patra) ..इनके जुल्मों की कहानी जानेंगे तो कलेजा कांप उठेगा आपका।

Jharkhand BJP Seema Patra tortured adivasi girl

अमानवीयता की सारी सीमा लांघने वाली इस महिला नेत्री को एक बार के लिए भी नहीं लगा कि जिस पर वो जुल्म ढा रही है, वो भी किसी की बेटी है। फिलहाल सीमा पात्रा को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने एक विकलांग आदिवासी लड़की को अपने घर में बंधक बनाकर रखा। आठ सालों से सीमा पात्रा उस आदिवासी लड़की पर जुल्म ढाती रही। सीमा पात्रा BJP की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य थीं। इसके अलावा वो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की राज्य संयोजक भी थीं। उनके पति महेश्वर पात्रा एक रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। जिसके हाथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिम्मेदारी थी, उसके हाथ अब जुल्म की कहानी बयां कर रहे हैं। आगे देखिए दर्दनाक वीडियो

इस पूरे मामले से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें आदिवासी महिला सुनीता अस्पताल की बिस्तर पर लेटी हुई हैं और अपने ऊपर हुए जुल्म की कहानी बयां कर रही हैं। सुनीता के शरीर पर दर्जनों जख्म हैंसुनीता का कहना है कि उसे गरम तवे से कई जगहों पर दागा गया। सुनीता के कई दांत टूटे हुए हैं और वो बैठने की भी स्थिति में नहीं हैं। वो रो-रोकर अपने दर्द बयां कर रही हैं..देखिए वीडियो