Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के बाद उत्तराखंड विधानसभा में हुई नियुक्तियों को लेकर घमासान मचा है।
बीजेपी और कांग्रेस के जिन नेताओं के रिश्तेदारों ने विधानसभा में नौकरी पाई है, उन्हें लोग सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल तो खुद कह चुके हैं कि उन्होंने अपने बेटे और बहू को नौकरी दिलाई, और इसमें उन्हें कुछ गलत नहीं लगता। इस बीच उत्तराखंड गठन के बाद विधानसभा में हुई नियुक्तियों की सूची सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। हम इस सूची की पुष्टि नहीं करते लेकिन इस सूची में बीजेपी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रही लिस्ट में नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों के साथ ही उनके रिश्तेदार नेताओं के नाम भी लिखे गए हैं। मंगलवार को हजारों की संख्या में यूजर्स ने यह सूची अपने फेसबुक, ट्विटर अकाउंट पर शेयर करने के साथ ही वाट्सएप प्रोफाइल पर लगाई है। आगे देखिए