हल्द्वानी से 5 जिलों तक जाना हुआ आसान, कुंमाऊं की लाइफलाइन डबल लेन पुल पर सफर शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कुमाऊं को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित रानीबाग पुल का लोकार्पण। पुल के निर्माण से जाम की समस्या से मिलेगी निजात।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
haldwani nainital ranibagh bridge: Vehicle movement started on haldwani nainital ranibagh bridge
Image: Vehicle movement started on haldwani nainital ranibagh bridge

हल्द्वानी: कुमाऊं के लोगों के लिए राहत भरी खबर है।

haldwani nainital ranibagh bridge open

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 72 करोड़ लागत से बने रानीबाग भीमताल पदमपुरी लोहाघाट पंचेश्वर राज्यमार्ग टू -लेन ’ए’ क्लास लोडिंग स्टील गार्डर पुल का लोकार्पण किया। इस पुल के खुलने का इंतजार पूरे कुंमाईं के लोगों को था। मुख्यमंत्री ने कहा कि टू लेन पुल के शुरू होने से अब अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को काफी आसानी होगी। यह पुल कुमाऊँ की लाइफ लाइन है जिससे पूरे कुमाऊँ का कारोबार जुड़ा हुआ है। आगे जानिए पुल की खूबियां

Ranibagh Double Lane Bridge Open

अक्सर यहां पर सिंगल लेन पुल होने की वजह से जाम लगा करता था, लेकिन अब इस पुल के बनने से कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में जाने वाले सैलानियों को भी जाम की दिक्कत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल पर भारी वाहनों का आवागमन होने से क्षेत्र का आर्थिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। आपको बता दें कि वर्तमान में पुराने पुल से लगभग 10,000 वाहनों का प्रतिदिन आवागमन होता है। उक्त टू लेन ए क्लास लोडिंग पुल के बन जाने से मल्टी एक्सेल ट्रकों एवं अन्य वाहनों के आवागमन में वृद्धि होगी।