Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी से एक गजब की खबर है। पुलिस ने यहां सट्टा लगाते हुए एक शख्स को पकड़ा है। ये शख्स बीते विधानसभा चुनाव में विधायकी के लिए हाथ आजमा चुका है।
ये आदमी हल्द्वानी शहर के रामपुर रोड स्थित एक गली में सट्टा लगा रहा था। अचानक उसी गली में पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर दिया। हालांकि पुलिस को देखते ही वह भागने लगा था, मगर आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने अपना नाम राजेंद्र प्रसाद उर्फ जाको है। आगे पढ़िए
राजेंद्र प्रसाद उर्फ जाको हाल में हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपनी किस्मत आजमा चुका है। चुनाव में उसकी जमानत जब्त हो गई थी।पुलिस के अनुसार, बुधवार की रात रामपुर रोड स्थित फास्ट फूड वाली गली में चेकिंग की गई। इस दौरान राजेन्द्र प्रसाद खुलेआम 10 रुपये लाओ सौ लेकर जाओ कहकर सट्टा लगा रहा था। बात यहीं खत्म नहीं होती। जाको का नशे के कारोबार से पुराना नाता है। स्मैक तस्करी व चरस तस्करी में जाको जेल जा चुका है। पहाड़ी इलाकों के चरस लाकर वह शहर में तस्करी करता था। पुलिस जाको का पुराना रिकार्ड भी खंगाल रही है