आज उत्तराखंड के 7 जिलों में यलो अलर्ट, मूसलाधार बारिश और ओले गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज रविवार को देहरादून समेत सात जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़िए Uttarakhand Weather report 4 september
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 4 september: Uttarakhand Weather report 4 september
Image: Uttarakhand Weather report 4 september

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मॉनसून अपने अंतिम चरण पर है। इसी बीच आज फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है।

Uttarakhand Weather report 4 september

उत्तराखंड में आज फिर से 7 जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि आज रविवार की सुबह की चटख धूप खिली रही। हालांकि दोपहर के बाद भारी बारिश शुरू हुई। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को देहरादून समेत सात जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका जताई है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान के अनुसार, रविवार को देहरादून, टिहरी, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अन्य इलाकों में गरज के साथ बौछारें और ओलावृष्टि की आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों के किनारे और संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।