अभिनेता अक्षय कुमार मसूरी आए थे तो सरकार-प्रशासन ने उन्हें पलकों पर बैठाया। वो ब्रांड एंबेसडर बना दिए गए, लेकिन देखिए अक्षय ने क्या किया है? देखिए वीडियो
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Akshay kumar Cuttputlli movie Review mussoorie shooting
देहरादून: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार। अक्षय दूसरे लोगों के लिए अभिनेता हैं, लेकिन उत्तराखंड के लिए उनकी अहमियत और जिम्मेदारी थोड़ा ज्यादा है।
Cuttputlli movie shooting in mussoorie not himachal
ऐसा इसलिए क्योंकि अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर हैं। कुछ महीने पहले जब अक्षय अपनी फिल्म कठपुतली की शूटिंग के लिए मसूरी आए थे तो सरकार-प्रशासन ने उन्हें पलकों पर बैठाया। शूटिंग के लिए हर सहूलियत दी गई। और तो और अक्षय कुमार प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर बना दिए गए।
Akshay kumar Cuttputlli movie Review
सोचा था अब अक्षय कुमार अपने उत्तराखंड को प्रमोट करेंगे, लेकिन हुआ ये है कि अक्षय की फिल्म कठपुतली में उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों को हिमाचल का दिखा दिया गया। मसूरी की मॉल रोड और देहरादून को फिल्म में हिमाचल का दिखाया गया है। इससे पहाड़ के लोग आहत हैं। कठपुतली कहानी और उसके अंदाज-ए-बयां में कोई नयापन नहीं है. न ही इसका थ्रिल बांधता है. करीब सवा दो घंटे की फिल्म का पहला हिस्सा उबाऊ है और कहानी बहुत धीमी रफ्तार से चलती है.
जिस-जिस पहाड़वासी ने ये फिल्म देखी है, वो खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। ऐसे ब्रांड एंबेस्डर प्रदेश का क्या भला करेंगे? रिसोर्सेज हमारे और रेस्पांस किसी और को? आरजे काव्य लिखते हैं कि अक्षय कुमार जी...हमारे माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आपको सप्रेम उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। आपने भी कहा था कि मैंने उत्तराखंड जैसी खूबसूरत जगह नहीं देखी और अब फिल्म में ये सब। हम पहाड़ वाले लोग हैं, भोले भाले हैं, कम से कम मित्रता में ऐसा कृत्य ठीक नहीं है। आरजे काव्य आगे लिखते हैं कि हमें हर फील्ड में अपने स्वाभिमानी ब्रांड एंबेसडर चाहिए होंगे। सरकारें भी उन्हें अहमियत दें, तभी हम अपने राज्य को बेहतर राज्य बना पाएंगे’।