Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: हमने महिला उत्पीड़न से संबंधित कई खबरें पढ़ी हैं मगर हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में तो गजब हो गया।
यहां पर अपनी पत्नी के ऊपर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एक पति थाने पहुंच गया। दरअसल हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में पुरुष उत्पीडन का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने पुलिस में पहुंच कर अपनी आपबीती सुनाई। व्यक्ति ने अपनी पत्नी के ऊपर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है और कहा है कि उसकी पत्नी रोजाना उसको शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है। इसके अलावा उसने पुलिस को बताया कि पत्नी पिछले 6 साल से उसके साथ नहीं रहती है। जब भी घर आती है तो बच्ची और मेरे साथ मारपीट करती है। वह उसकी प्रोपर्टी पर कब्जा जमाना चाहती है। प्रॉपर्टी उसके नाम पर नहीं होने पर उसने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी हुई है। आगे पढ़िए
पीड़ित नवीन सनवाल ग्राम घूनी कठघरिया निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि उनकी दो बच्चियां हैं। उसकी बीवी पिछले 6 सालों से उससे अलग रह रही है। वह उसको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करती है। महिला के द्वारा बार-बार विवाद करने की वजह से उन दोनों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पुरुष ने पुलिस को शिकायत करते हुए कहा है कि अपनी पत्नी से बचने के लिए कई बार उन्हें दूसरे के घर पर शरण लेनी पड़ती है। जब वह घर आती है तो बेटियों व उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देती है। मुखानी थाना एसओ रमेश बोरा ने बताया महिला केशवी सनवाल पर मारपीट, गालीगलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।