Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पीसीएस अफसर आनंद जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। आनंद जायसवाल 2009 बैच के PCS अधिकारी हैं और एआरटीओ हैं। उन्हें विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। उन पर चालान के जुर्माने को अधिक वसूलने और राजस्व कोष में कम पैसा दर्शाने के गंभीर आरोप हैं। इसके चलते विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। जायसवाल पर चालान के जुर्माने को अधिक वसूलने के साथ-साथ दस्तावेजों के साथ छेड़खानी करने का भी आरोप है। आपको बता दें कि इस भ्रष्टाचार के मामले को लेकर 2017 में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था। पीसीएस अफसर आनंद जायसवाल पर 420,467, 468, 471, 409 आईपीसी एवं 13 ( 1) 13 (2) PC एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि आनंद जायसवाल की जब ऋषिकेश में तैनाती थी, तब भ्रष्टाचार में लिप्त थे। वर्तमान में देहरादून परिवहन मुख्यालय में उनकी तैनाती थी।