रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिए स्टार खिलाड़ियों से सजी टीमों का नेट सेशन दून में 17 सितंबर से शुरू हो जाएगा।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: How To Book Dehradun Cricket Match Tickets
देहरादून: देहरादून में जल्द ही क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। यहां रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 का आयोजन होने वाला है। जिसमें क्रिकेट प्रेमी सचिन, युवराज, रैना समेत अन्य भारतीय दिग्गजों को खेलते हुए देख सकेंगे।
Dehradun Cricket Match Ticket Price
ये बात और है कि सीरीज के तहत होने वाले इंडिया लीजेंड्स के दोनों मैच की टिकटें दूसरे मुकाबलों से तीन से चार गुना तक महंगी हैं। यानी आपको अपने चहेते क्रिकेटर को खेलते देखने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। नामी खिलाड़ियों से सजी इंडिया लीजेंड्स दून में दो मैच खेलेगी। दूसरे मुकाबलों की टिकटें 300 रुपये से शुरू हैं, जबकि इंडिया लीजेंड्स के मैच के टिकट की शुरुआत एक हजार रुपये से है। 21 सितंबर को बांग्लादेश और 24 सितंबर को इंग्लैंड लीजेंड्स से मैच होगा। इन दोनों ही मैचों की टिकट एक हजार रुपये से शुरू हैं। इसमें ईस्ट और वेस्ट स्टैंड से मैच देखने को मिलेगा। इसके बाद नॉर्थ अपर स्टैंड की टिकटें 1500 रुपये प्रति सीट की हैं। नार्थ और साउथ वीआईपी स्टैंड की टिकट दो हजार रुपये की है। ऑस्ट्रेलिया एवं साउथ अफ्रीका, श्रीलंका एवं न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया एवं वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैचों की टिकटें सस्ती हैं।
How To Book Dehradun Cricket Match Tickets
इनकी ईस्ट और वेस्ट स्टैंड की 300, नार्थ अपर स्टैंड की 400 और नार्थ और साउथ वीआईपी स्टैंड की टिकट 500 रुपये की है। रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 सितंबर से इस सीरीज के छह मैच खेले जाने हैं। 25 हजार दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में मैच देखने के लिए बुक माई शो पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग चल रही है। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिए स्टार खिलाड़ियों से सजी टीमों का नेट सेशन दून में 17 सितंबर से शुरू हो जाएगा।
भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाड़ी दून में प्रैक्टिस करते दिखाई देंगे। खिलाड़ियों, ब्रॉडकॉस्टिंग टीम, इवेंट कंपनी, अधिकारियों के लिए मैजेस्टिक कंपनी की ओर से शहर के हयात रेजीडेंसी, लेमन ट्री, जेडब्ल्यू मेरिएट और अन्य होटलों में करीब 300 रूम बुक हुए हैं। ट्रेवल कंपनियों की गाड़ियां बुक की गई हैं। इसके अलावा देशभर से लोग मैच देखने दून आ आएं। इससे होटल और ट्रैवल कारोबार को फायदा मिलेगा। समय कम बचा है, लेकिन काम बहुत है। मैदान और पिच को ठीक पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। सीरीज में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, इरफान पठान, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, रॉस टेलर, जैकब ओरम, शेन वॉटसन, ब्रायन लारा, डेंज़ा हयात, डेव मोहम्मद, इयान बेल, निकोलस कॉम्पटन, तिलकरत्ने दिलशान, कौशल्या वीररत्ने, सनथ जयसूर्या, उपुल थरंगा, थिसारा परेरा जैसे दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं।