उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर, 44 घंटे बाद मिली लापता SDM की लोकेशन

चंपावत से लापता एसडीएम सदर अनिल चन्याल Champawat SDM Anil Chanyal की location का पता चल गया है। 44 घंटे बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
champawat sdm anil chanyal : Champawat SDM Anil Chanyal location found
Image: Champawat SDM Anil Chanyal location found

चम्पावत: चंपावत से लापता एसडीएम सदर अनिल चन्याल SDM Anil Chanyal का 44 घंटे बाद पता चल गया है।

SDM Anil Chanyal location found

उन्होंने डीएम को फोन कर इसकी जानकारी दी। फोन पर उन्होंने कहा कि वो स्वास्थ्य कारणों के चलते चले गए थे और जल्द वापस लौट आएंगे। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने इसकी पुष्टि की है। आपको बता दें कि एसडीएम सदर अनिल चन्याल रविवार को करीब 11 बजे दुकान पर सामान लेने गए थे। शनिवार को उन्होंने अपने सभी स्टॉफ को छुट्टी दे दी थी। उन्होंने स्टाफ से कहा था कि जब कॉल करूंगा तब आना। सोमवार को ऑफिस खुला और जब कुक उनके आवास पर पहुंचा तो गेट बंद था। आगे पढ़िए

कमरे में उन्होंने सरकारी मोबाइल फोन को जमा करने की बात लिखी थी। इस पत्र कमरे में छोड़कर वो गए थे। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि अभी एसडीएम का फोन आया था। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से परेशान होकर यहां से जाने की बात की है। उन्होंने कहा कि एसडीएम चन्याल जल्द वापस लौटेंगे। वहीं एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि अभी एसडीएम से उनकी बात हुई है। उन्होंने एक दो दिन में वापस आने के लिए कहा है। स्वास्थ्य खराब होने की बात कही है। सूत्रों का कहना है SDM Anil Chanyal की वर्तमान लोकेशन हिमाचल प्रदेश में है। हालांकि पुलिस प्रशासन उनकी लोकेशन बताने से मना कर रहा है। फिलहाल एसडीएम के मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।