उत्तराखंड: मां ने कुल्हाड़ी से काटकर पिता को मार दिया, गुस्साए बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

पति-पत्नी की आपसी कलह में कई जिंदगियां बर्बाद हो गईं। पहले पत्नी ने पति की हत्या की, बाद में बेटे ने भी सौतेली मां को मार डाला।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
haridwar bhadrabad maa pita beta murder: haridwar bahadrabad mother killed father son arrested
Image: haridwar bahadrabad mother killed father son arrested

हरिद्वार: हरिद्वार में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। यहां पहले पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति की हत्या कर दी। गुस्से में बेटे ने भी मां का मर्डर कर दिया।

haridwar mother killed father son arrested

मां को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी युवक थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। वहां युवक ने पुलिस के सामने पूरी कहानी बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। मारे गए दंपति इनामुलहक और सितारा की यह दूसरी शादी थी। घटना बहादराबाद थाना क्षेत्र के मरगूबपुर गांव की है। जहां दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। पति-पत्नी की आपसी कलह में दो जिंदगियां खत्म हो गईं। जानकारी के मुताबिक इनामुलहक और पत्नी सितारा के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। वो लुधियाना में अकेले रहती थी। शनिवार रात सितारा अपना सामान लेकर गांव आई थी। इसके बाद सितारा का सौतेले बच्चों के साथ झगड़ा शुरू हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि सितारा ने कुल्हाड़ी से अपने पति इनामुलहक की हत्या कर दी। जब सौतेले बेटे तौहिद को पिता की हत्या की खबर लगी तो वह घर पहुंचा और गुस्से में आकर उसने अपनी सौतेली मां की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया। जांच में पता चला है कि सितारा इनामुलहक की दूसरी पत्नी थी। इनामुलहक की पहली पत्नी का 10 साल पहले निधन हो गया था। 2 साल पहले उसने सितारा से शादी की थी। सितारा की भी दूसरी शादी थी। पहले पति से उसका तलाक हो चुका था। पहले पति से उसकी एक बेटी भी है। वहीं आरोपी तौहिद 22 साल का है और उसके 10 भाई-बहन हैं। हत्याकांड के समय घर पर तौहिद का एक छोटा भाई और एक बहन मौजूद थे। फिलहाल तौहिद पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।