Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: सोशल मीडिया के दौर में महिलाओं की सुरक्षा हर वक्त दांव पर लगी रहती है।
अब देहरादून में ही देख लें, यहां सेलाकुई में युवक ने महिला का नहाते हुए न्यूड वीडियो बना लिया। बाद में युवक इस वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड करने की धमकी देकर महिला के साथ रेप करने लगा। दुष्कर्म के बाद भी जब युवक का मन नहीं भरा तो उसने पीड़ित महिला को ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग कर डाली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि संतो विश्वास नाम के लड़के ने नहाने के दौरान पीड़ित का न्यूड वीडियो बना लिया था। बाद में वो इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप करने लगा। आगे पढ़िए
युवक की इस हरकत से पीड़ित मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रही थी। वो युवक से वीडियो डिलीट करने की मिन्नतें करती रही, लेकिन युवक ने वीडियो को डिलीट करने के एवज में पीड़ित से 70 हजार रुपये मांगे। मना करने पर आरोपी युवक पीड़ित महिला के साथ गाली-गलौच करने लगा। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बहरहाल पुलिस ने आरोपी संतो विश्वास पुत्र नारायण विस्वास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संतो विश्वास 26 साल का है। मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला संतो विश्वास पीड़ित को लंबे समय से परेशान कर रहा था, उसका शोषण कर रहा था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, उससे पूछताछ की जा रही है।