Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव घर में फंदे से लटके मिले।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी अलग-अलग धर्म से थे। दोनों की अभी 2 साल पहले ही शादी हुई थी। उनकी एक छह माह की बच्ची है। माता-पिता की मौत के बाद मासूम बच्ची के सामने परवरिश का संकट पैदा हो गया है। घटना रामलीला मैदान से लगे बिसना मोहल्ले की है। जहां पति-पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी के फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में मामले को खुदकुशी से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना मंगलवार की है। दोपहर सवा तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि बिसना मोहल्ला में किराये पर रहने वाले पति-पत्नी घर का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।
पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो घर के दो अलग-अलग कमरों में ममता (30) और उसके पति शेर खान के शव फंदे पर लटके मिले। पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि शेरखान बच्ची को उसके पास दस मिनट में आने की बात कह कर छोड़ गया था। बच्ची रोने लगी तो महिला उसे घर छोड़ने गई। महिला के अनुसार उसने काफी आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो दंपति दो अलग-अलग कमरों में पंखे के हुक के सहारे फंदे से लटके मिले। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसआई गंभीर सिंह ने बताया कि ममता और शेरखान की शादी डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। उनकी एक छह माह की बच्ची है। शेरखान के परिजन पास ही इंद्रा कॉलोनी में रहते हैं। बच्ची को परिजनों को सौंपा जाएगा। शवों के पोस्टमार्टम के बाद घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण किया जाएगा।