उत्तराखंड में 24 किलो गोमांस के साथ पकड़ी गई महिला, पति नसीम खान मौके से फरार

एक महिला को 24 किलो गोमांस के साथ दबोच लिया गया। मौके से महिला का पति समेत 6 लोग अपनी कार छोड़ कर फरार हो गए।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
udham singh nagar beef news: Woman arrested with beef in Udham Singh Nagar
Image: Woman arrested with beef in Udham Singh Nagar

किच्छा: उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा अलीनगर शहदौरा से एक बड़ी खबर है।

Woman arrested with beef in Udham Singh Nagar

यहां पुलिस को तस्करी की सूचना मिली और इसके बाद जब छापा मारा गया तो एक महिला को 24 किलो गोमांस के साथ दबोच लिया गया। मौके से महिला का पति समेत 6 लोग अपनी कार छोड़ कर फरार हो गए। इससे पहले गो तस्करी की सूचना पर एसओ पुलभट्टा कमलेश भट्ट के निर्देश पर टीम ने अलीनगर शहदौरा में दबिश दी। इस दौरान कार की आड़ में गोमांस बेचा जा रहा था। उन्होंने पुलिस को देखा तो फरार हो गए। मौके से पुलिस ने गोमांस बेच रही महिला को पकड़ लिया। आगे पढ़िए

महिला ने अपना नाम साकीरा पत्नी नसीम खान बताया। पुलिस ने वहां खड़े वाहन की तलाशी ली तो कांटा, बाट, छूरा, प्लास्टिक के कट्टे में 22 किलो गौ मांस और दूसरे प्लास्टिक के कट्टे में दो किलो गौ मांस बरामद कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया उसका पति नसीम खान, सरवर, सबदर, इरशाद, अब्बासमौके से फरार हैं। पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्सा अधिकारी बरा मृगाश्री यादव ने मौके पर पहुंच कर बरामद गोमांस का सैंपल भर कर जांच के लिए भेज दिया। पुलिस ने शकीरा उसके पति नसीम, सरवर, सबदर, इरशाद, अब्बास खान के विरुद्ध उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ पुलभट्टा कमलेश भट्ट ने बताया फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।