मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स टीम के मैच 22 सितंबर व 25 सितंबर को खेले जाएंगे। ये मैच पहले 21 व 24 सितंबर को खेले जाने थे।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Dehradun Road Safety World Series New Schedule
देहरादून: देहरादून में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आयोजन होने जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये मौका बेहद खास है, क्योंकि सीरीज के दौरान उन्हें सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह व युसुफ पठान के चौके-छक्के और इरफान पठान, हरभजन सिंह की फिरकी देखने को मिलेगी। अलग-अलग देशों के लीजेंड्स देहरादून में चौके-छक्के लगाते दिखेंगे। अगर आप भी इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहते तो मैच के लिए टिकट बुक कराते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें।
Dehradun Road Safety World Series New Schedule
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के शेड्यूल में बदलाव हुए हैं। इंडिया लीजेंड्स टीम के मैच 22 सितंबर व 25 सितंबर को खेले जाएंगे। आयोजकों ने नया शेड्यूल जारी किया है। इसके अनुसार अब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स टीम के मैच 22 सितंबर व 25 सितंबर को खेले जाएंगे। ये मैच पहले 21 व 24 सितंबर को खेले जाने थे। मैच में वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया व बांग्लादेश के लीजेंड्स खेलते नजर आएंगे। रीयल होस्ट के संस्थापक संजय सिंह ने बताया कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के आयोजन को लेकर पुलिस-प्रशासन से अनुमति मिल चुकी है। शेड्यूल में कुछ बदलाव किए गए हैं। पूर्व में टिकट बुक करने वाले व्यक्तियों को रिफंड किया जा रहा है। नए शेड्यूल के अनुसार आज से दोबारा टिकट बुक करा सकते हैं। शुक्रवार से बुकमाय शो पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो रही है। बता दें कि देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 से 25 सितंबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के छह मैच खेले जाने हैं। इनमें दो मैच इंडिया लीजेंड्स टीम के शामिल हैं। आगे पढ़िए नया शेड्यूल
Dehradun Cricket Match New Schedule
21 सितंबर, वेस्टइंडीज लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स, शाम साढ़े सात बजे से
22 सितंबर, इंडिया लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स, शाम साढ़े सात बजे से
23 सितंबर, आस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स, शाम साढ़े सात बजे से
24 सितंबर, श्रीलंका लीजेंड्स बनाम, न्यूजीलैंड लीजेंड्स, शाम साढ़े सात बजे से
25 सितंबर, आस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम वेस्टइंडीज लीजेंड्स, दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से
25 सितंबर, इंडिया लीजेंड्स बनाम, बांग्लादेश लीजेंड्स, शाम साढ़े सात बजे से