अलविदा: नहीं रहे कॉमेडी के किंग राजू श्रीवास्तव, सबको हंसाने वाला रुलाकर चला गया

न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि राजू श्रीवास्तव Raju Srivastava के परिवार ने निधन की पुष्टि की है। राजू श्रीवास्तव लंबे समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Raju Srivastava dies: Raju Srivastava dies of heart attack
Image: Raju Srivastava dies of heart attack

देहरादून: एक दुखद खबर है। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का एम्स में निधन हो गया।

Raju Srivastava Passed Away

राजू श्रीवास्तव 58 वर्ष के थे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि राजू श्रीवास्तव के परिवार ने निधन की पुष्टि की है। राजू श्रीवास्तव लंबे समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें यहां लाया गया था। पिछले 42 दिन से उनका यहां इलाज चल रहा था। राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से वेंटिलेटर पर थे। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को सुबह हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनके सिर का सीटी स्कैन कराया तो दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली थी। AIIMS में Raju Srivastava की एंजियोप्लास्टी की गई थी, जिसमें हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज मिला था।