केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले सावधान, हाईवे पर हुआ जबरदस्त भूस्खलन, रोड बंद..देखिए वीडियो

तरशाली गांव के पास हुए लैंडस्लाइड के चलते राजमार्ग बंद हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी है। देखिए वीडियो (वीडियो साभार- न्यूज हाईट)
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
kedarnath highway landslide : Landslide near Tarshali on Kedarnath Highway
Image: Landslide near Tarshali on Kedarnath Highway

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में भारी बारिश आफत का सबब बनी हुई है। भूस्खलन के चलते जगह-जगह सड़कें बंद हैं। आवाजाही ठप हो गई है। यात्री जहां-तहां फंसे हुए हैं।

Landslide on Kedarnath Highway

लगातार जारी बारिश के बीच रुद्रप्रयाग जिले से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राजमार्ग 109 पर फाटा से कुछ दूरी पर तरशाली के नीचे जबरदस्त लैंडस्लाइड हुआ है। यहां पूरा का पूरा पहाड़ लोगों के देखते ही देखते सड़क पर आ गिरा। तरशाली गांव के पास हुए लैंडस्लाइड के चलते राजमार्ग बंद हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी है। वाहन चालक और यात्री परेशान हैं, ये सभी सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। केदारनाथ जाने वाले यात्री भी सड़क पर फंसे हुए हैं। उत्तराखंड में बीते एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है। जिस वजह से पहाड़ दरकने लगे हैं। आगे देखिए वीडियो

बीते दिन रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में डाट पुलिया के समीप नया बस अड्डा मार्ग पर पहाड़ी से भारी बोल्डर व मलबा गिरा, जिससे पांच घंटे यातायात बंद रहा। देर शाम गंगोत्री हाईवे हेल्गूगाड़ के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण बंद हो गया। वहीं, यमुनोत्री हाईवे भी रानाचट्टी में भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया। गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते हाईवे खोलने में परेशानी आ रही है। मौसम विभाग ने चार जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका जताई है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिले में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है। देखिए वीडियो (वीडियो साभार- न्यूज हाईट)

  • Youtube सब्सक्राइब करें: