Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
खटीमा: उत्तराखंड की शांत वादियां देह के सौदागरों के निशाने पर हैं। यहां जैसे-जैसे पर्यटन संबंधी गतिविधियां बढ़ी हैं, देह व्यापार के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं।
ताजा मामला खटीमा के राजीव नगर का है। जहां मंगलवार की देर शाम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान टीम ने एक मकान से तीन महिलाओं सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों का आरोप था कि मकान में अनैतिक देह व्यापार चल रहा था। चारों आरोपियों पर अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। दरअसल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को सूचना मिली थी कि राजीवनगर की कपूर कॉलोनी में कुछ महिलाएं अनैतिक कार्य कर रही हैं। जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। बच्चों और युवाओं पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है।
शिकायत मिलने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम की निरीक्षक बसंती आर्य के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। मंगलवार को टीम ने मकान में छापा मारा तो वहां एक युवक दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। घटनास्थल से आपत्तिजनक सामान भी मिला है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से चार विभिन्न कंपनियों के मोबाइल, बाइक, 17 हजार 300 रुपये व सामान बरामद किया। देह व्यापार के आरोप में एक युवक और तीन महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार युवक की पहचान बंडिया जमौर निवासी नंद किशोर मौर्य के रूप में हुई। युवक और महिलाओं ने बताया कि कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए वे काफी समय से इस धंधे में लिप्त हैं। सेक्स रैकेट का संचालन एक महिला कर रही थी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत केस दर्ज किया है।