उत्तराखंड में 10 हजार रुपये के लिए कानूनगो ने बेचा ईमान, रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार

कुमाऊं की विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अल्मोड़ा के सल्ट तहसील से भ्रष्टाचारी कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
almora kanoon go rishwat : Kanungo arrested for taking bribe in Almora
Image: Kanungo arrested for taking bribe in Almora

अल्मोड़ा: कहते हैं ईमान जब डोलने लगे तो बेईमानी का राक्षस दिमाग में घर कर लेता है। सरकार विभागों में कई ऐसे अफसर, कर्मचारी हैं, जिनका पैसे के आगे ईमान डोल जाता है।

Kanungo arrested for taking bribe in Almora

अपने फर्ज से बेईमानी करने वाले ऐसे लोगों पर कार्रवाई सख्त जरूरत है। ऐसी ही एक कार्रवाई कुमाऊं में हुई है। कुमाऊं की विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अल्मोड़ा के सल्ट तहसील से भ्रष्टाचारी कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कानूनगो को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जी हां एसपी विजिलेंस प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर विजिलेंस द्वारा ये कार्रवाई हुई है। फिलहाल विजिलेंस ने रिश्वतखोर कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है। मामले मेंअग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इससे पूर्व भी विजिलेंस ने हल्द्वानी में रजिस्टार कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।