उत्तराखंड: रामलीला देखकर वापस लौट रहे थे 4 दोस्त, खाई में गिरी कार..3 दोस्तों की मौत

बागेश्वर में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना में तीन लोगों की मौत की खबर आ रही है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
bageshwar alto car accident: Alto car fell into a ditch in Bageshwar 3 people died
Image: Alto car fell into a ditch in Bageshwar 3 people died

बागेश्वर: उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच एक दुखद खबर बागेश्वर से आ रही है।

Alto car fell in ditch in Bageshwar

देर रात बागेश्वर दफौट मोटर मार्ग में पुलिस लाइन बाइपास के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना में तीन लोगों की मौत की खबर आ रही है। इसके अलावा एक शख्स के घायल होने की खबर है। घटना पौने दो बजे रात की है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।कोतवाल कैलाश नेगी फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुँचे।रात में पहाड़ी चट्टान के बीच टार्च से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घटना में तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार में फंसा एक यात्री गम्भीर रूप से घायल है,सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा भी रेस्क्यू करने पहुँचे। उन्होंने बताया कि वे रामलीला देखने के बाद वापस घर लौट रहे थे। दुर्घटना में विजय सिह, रोहित सिंह, सुनील सिह की मौत हो गई।