Mulayam Singh Yadav: उत्तराखंड से मुलायम का खास रिश्ता, पहाड़ से घर लाए थे दोनों बहुएं

मुलायम सिंह यादव Mulayam Singh Yadav का Uttarakhand से खास नाता रहा है। उनकी दोनों बहुएं Dimple Yadav Aparna Yadav उत्‍तराखंड से हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
mulayam singh yadav bahu uttarakhand: Mulayam Singh Yadav Dimple Aparna Uttarakhand Connection
Image: Mulayam Singh Yadav Dimple Aparna Uttarakhand Connection

अल्मोड़ा: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मुलायम सिंह यादव Mulayam Singh Yadav अब इस दुनिया में नहीं रहे। मुलायम दो अक्टूबर से लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर थे। उनके निधन पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

Mulayam Singh Yadav Daughter in Law Dimple Yadav

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का उत्‍तराखंड से खास नाता रहा है। दरअसल उनकी दोनों बहुएं उत्‍तराखंड से ही हैं। मुलायम सिंह की बड़ी बहू डिंपल मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उनका जन्म अल्मोड़ा में हुआ था। वर्तमान में, उनके माता-पिता उत्तराखंड स्थित काशीपुर में रहते हैं। वह सेवानिवृत्त भारतीय सेना कर्नल आर.एस. रावत और चम्पा रावत की तीन पुत्रियों में से मंझली पुत्री हैं। आगे जानिए छोटी बहू अपर्णा यादव के बारे में

Mulayam Singh Yadav Daughter in Law Aparna Yadav

इसके अलावा मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव उत्तरकाशी की रहने वाली हैं। उत्तरकाशी के बरसाली गांव निवासी अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी अपर्णा से मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की धर्मपत्नी हैं। हालांकि अरविंद सिंह बिष्ट लंबे समय से लखनऊ में रहते हैं। जबकि उनके चार अन्य भाई उत्तरकाशी में ही रहते हैं। अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। दोनों एक दूसरे कोस्कूल के दिनों से ही जानते हैं। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक मीडिया कंपनी में मैनेजर थे। अरविंद सिंह बिष्ट सपा सरकार के दौरान सूचना आयुक्त भी रहे हैं। अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं।