Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: 36वें नेशनल गेम्स में उत्तराखंड के होनहार छाए रहे। शुक्रवार को नेशनल गेम्स में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड के होनहारों ने दो पदक झटके।
देहरादून की उन्नति शर्मा और पौड़ी के सचिन रावत ने अपने-अपने भार वर्ग में ब्रांज मेडल जीतने में सफलता पाई। 36वें नेशनल गेम्स का आयोजन गुजरात अहमदाबाद में किया जा रहा है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने पहले दिन ही नेशनल गेम्स में कई पदक जीतकर अपने दमखम का परिचय दिया था। अब तक उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक, पांच कांस्य पदक जीतने में सफलता पा ली है। इस तरह कुल 11 पदक प्रदेश के खिलाड़ियों ने झटके हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को हुई जूडो प्रतियोगिता में 63 किलोग्राम भार बालिका वर्ग में उत्तराखंड के देहरादून निवासी उन्नति शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया।
जबकि 60 किलोग्राम भार पुरुष वर्ग में जिला पौड़ी के सचिन रावत ने ब्रांज मेडल जीतने में सफलता पाई। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे उम्मीदें बढ़ गई हैं। महासचिव ने बताया कि उनकी तरफ से खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं दिए जाने के लिए प्रदेश सरकार से मांग की गई है ताकि प्रदेश से और खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें। इस सफलता से अन्य खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ेगा, उम्मीद है कि भविष्य में प्रदेश के हिस्से में और मेडल आएंगे। राज्य समीक्षा टीम की ओर से उन्नति शर्मा और सचिन रावत को शुभकामनाएं। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।