उत्तराखंड के बॉबी सिहं धामी को अनेकों शुभकामनाएं, भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान बनाए गए

सामान्य परिवार के बॉबी सिंह धामी का अपनी मेहनत के दम पर पुरुष हॉकी टीम में जगह बनाना और भारतीय टीम का उप कप्तान बनना पूरे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
bobby singh dhami: Pithoragarh Bobby Dhami became Vice-Captain of Indian Hockey Team
Image: Pithoragarh Bobby Dhami became Vice-Captain of Indian Hockey Team

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के होनहार खेलों की दुनिया में छाए हुए हैं। इसी कड़ी में एक अच्छी खबर पिथौरागढ़ से आई है।

Pithoragarh Bobby Dhami Vice-Captain of Indian Hockey Team

यहां रहने वाले होनहार हॉकी प्लेयर बॉबी सिंह धामी को भारतीय जूनियर हॉकी टीम का उप कप्तान बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। जिले के कत्यानी क्षेत्र में रहने वाले बॉबी बचपन से ही मेहनती खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने टनकपुर में अपने मामा एवं हॉकी कोच प्रकाश सिंह के साथ रहते हुए टनकपुर स्टेडियम में हॉकी की बारीकियां सीखीं। सामान्य परिवार के बॉबी सिंह धामी का अपनी मेहनत के दम पर पुरुष हॉकी टीम में जगह बनाना और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम का उप कप्तान बनना पूरे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। बॉबी के हॉकी कोच वरुण बेलवाल तथा वर्तमान में उप क्रीड़ा अधिकारी ऊधमसिंहनगर ने बताया कि बॉबी धामी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।

वे इससे पूर्व जून 2022 में लुसाने, स्विट्जरलैंड में आयोजित हॉकी मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2021 जूनियर वर्ल्ड कप में भी बॉबी ने भारतीय टीम की ओर से प्रतिभाग किया था। बॉबी ने कक्षा छह से 11वीं तक की पढ़ाई स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून से की। जून 2017 में बॉबी साई ट्रेनिंग सेंटर सोनीपत चले गए, जहां उन्हें हॉकी प्रशिक्षक वरुण बेलवाल द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया गया। उनके भारतीय पुरुष हॉकी टीम का उप कप्तान बनने पर उत्तराखंड के सभी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने बताया कि बॉबी धामी का भारतीय जूनियर हॉकी टीम का उप कप्तान बनना प्रदेश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उनकी इस सफलता से दूसरे खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा।