Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
ऋषिकेश: लगातार जारी बारिश के चलते प्रदेश में नदियां उफान पर हैं। इस दौरान जगह-जगह हादसे भी हो रहे हैं। Rishikesh Water Rafting के दौरान बड़े हादसे की खबर आई है।
यहां राफ्टिंग के दौरान राफ्ट पलटने से एक पर्यटक की मौत हो गई। जबकि आठ पर्यटकों को किसी तरह बचा लिया गया। हादसा शिवपुरी के पास हुआ। जहां रोलर कोस्टर रैपिड में पर्यटकों की राफ्ट पलट गई। राफ्ट में सवार लोग मौज-मस्ती के इरादे से गंगा में उतरे थे, लेकिन देखते ही देखते वहां चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में गाइड और हेल्पर ने राफ्ट से छिटक कर गंगा में गिरे आठ पर्यटकों को रेस्क्यू करना शुरू किया। इनमें से एक पर्यटक को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। आगे पढ़िए
उसे एंबुलेंस की मदद से पास में स्थित एसपीएस राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जान गंवाने वाले पर्यटक की पहचान शुभाशीष बर्मन के रूप में हुई। वो कोलकाता के रहने वाले थे। हादसे में हताहत होने वालों की संख्या और बढ़ सकती थी, लेकिन शुक्र है कि समय रहते बचाव अभियान शुरू हो गया। जिससे आठ पर्यटकों की जान बचा ली गई है। हादसे के बाद से यहां सभी पर्यटक डरे हुए है। ऋषिकेश में इन दिनों राफ्टिंग के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, हालांकि यहां पर्यटकों की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले इंतजामों को लेकर भी अक्सर सवाल उठते रहे हैं। Rishikesh River Rafting के दौरान पहले भी कई पर्यटक जान गंवा चुके हैं।