Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में अस्पताल परिसर में गुलदार घूमता हुआ कैद हुआ है। ऐसे में हॉस्पिटल में भर्ती मरीज और उनके साथ आए लोगों में खौफ पसर गया है।
गुलदार के हॉस्पिटल परिसर में घूमने का वीडियो अल्मोड़ा के पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड के पौड़ी जिले में पिछले कई समय से कई जगह पर गुलदार की सक्रियता बढ़ गई है और वह जंगल से निकलकर मानवीय बस्तियों तक पहुंच रहे हैं। रात के समय नहीं अब उत्तराखंड के पहाड़ी में दिन में खुले आम घूमते हुए नजर आ जाते हैं जिससे इंसानों की जान के ऊपर एक बड़ा खतरा मंडरा रहता है। उत्तराखंड के पौड़ी शहर में लोग गुलदार की धमक से डरे हुए हैं। यहां कई दिनों से रिहायशी इलाकों में गुलदार घूम रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं बीते सोमवार की रात को गुलदार पौड़ी जिला अस्पताल के परिसर में भी घूमता हुआ दिखाई दिया है। पौड़ी जिला मुख्यालय और आसपास के इलाके में गुलदार आए दिन देखे जा रहे हैं। आगे देखिए Pauri Garhwal Hospital Guldar video
गुलदार के डर से लोग शाम होते ही घरों में दुबक जा रहे हैं। और रात में आए दिन शहर के किसी न किसी रिहायशी इलाके में गुलदार चहलकदमी करते हुए दिख रहा है।बीते सोमवार को पौड़ी जिला अस्पताल के परिसर में भी गुलदार घूमता हुआ दिखाई दिया, जिसका वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो को पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए सरकार के पर निशाना साधते हुए लिखा है कि " इससे पता चलता है कि सरकारी अमला कितना लापरवाह है। " वहीं अस्पताल परिसर में गुलदार देखने के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। पौड़ी रेंज नागदेव के रेंज अधिकारी ललित मोहन नेगी का कहना है कि जिला अस्पताल में गश्त बढ़ा दी है। इसके अलावा गुलदार को पकड़ने के लिए न्यू विकास कालोनी में पिंजरे भी लगाए गए हैं। देखिए वो वीडियो जिसे पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने शेयर किया है। देखिए Pauri Garhwal District Hospital Guldar video