Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
बीते दिनों यहां के होनहार बच्चों ने नेशनल गेम्स की अलग-अलग कैटेगरी में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। अब एक अच्छी खबर सीमांत जिले पिथौरागढ़ से आई है। यहां रहने वाली यशस्वी जोशी का चयन राष्ट्रीय महिला शूटिंग टीम में हुआ है। वो एशियन गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करती दिखेंगी। यशस्वी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। यशस्वी जोशी 17 साल की हैं। वो 10 मीटर पिस्टल कैटेगरी में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यशस्वी ने अपनी शानदार उपलब्धि से उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। आगे पढ़िए
यशस्वी की इस सफलता का क्रेडिट उनके पिता और कोच मनोज जोशी को भी जाता है, जिन्होंने बेटी के हुनर को तराशने में कोई कमी नहीं छोड़ी। मनोज जोशी जिला मुख्यालय के नजदीक चंडाक क्षेत्र में शूटिंग एकेडमी चलाते हैं, जहां यशस्वी के साथ क्षेत्र के अन्य बच्चे भी अपने टैलेंट को निखार रहे हैं। यशस्वी ने 11 साल की उम्र से ही इस खेल में ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। वो जूनियर और यूथ कैटेगरी में कई पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक भी जीता है। अब वो 9 नवंबर से आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जा रही हैं। एशियन गेम्स का आयोजन दक्षिण कोरिया में होना है। राज्य समीक्षा टीम की ओर से यशस्वी Yashasvi Joshi को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।