Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे ने 7 लोगों को मौत के मुंह में समेट लिया।
यह हादसा एक बड़ी लापरवाही का नतीजा है। केदारनाथ से उड़ते ही हेलीकॉप्टर कोहरे के बीच ऊपर उठने की बजाय आगे की ओर बढ़ता गया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर सात मीटर और ऊपर उड़ता तो शायद यह हादसा टल सकता था। गरुड़चट्टी में रह रहे लोगों ने बताया कि हेलीकॉप्टर कोहरे के बीच आगे बढ़ता गया, जबकि इससे लगी गरुड़चट्टी की पहाड़ी थी। यदि हेलीकॉप्टर केदारनाथ से ही थोड़ा ऊपर उठते आगे बढ़ता तो पहाड़ियों से टकराने से बच जाता। यह भी बताया जा रहा कि केदारनाथ से एक यात्री को बैठाने के चलते थोड़ा विलम्ब हो गया था और इसी बीच पहाड़ी की ओर से घना कोहरा छा गया, जिससे दुर्घटना हो गई।
मृतकों में चार महिलाएं हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक गुजरात और तमिलनाडु के रहने वाले हैं। मृतकों में हेलीकॉप्टर के पायलट अनिल कुमार सहित उर्वी बरार (25), कृति बरार (30), पूर्वा रामानुज (26), प्रेम कुमार वी (63), सुजाता (56) और कला (60) शामिल हैं। बीते मंगलवार को दोपहर को लगभग 11 बजकर 34 मिनट पर हेलीकॉप्टर ने छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ से वापस गुप्तकाशी (मस्ता) के लिए उड़ान भरी, लेकिन गरूड़चट्टी देवदर्शनी में 11.36 बजे पर हेलीकॉप्टर क्रैश होकर जमीन पर जा गिरा और धू-धू कर जल गया। हादसे में पायलट सहित सवार सभी छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।