उत्तराखंड की यादों को संजोकर ले गए PM मोदी, शेयर किया एक खूबसूरत वीडियो..देखिए

पीएम मोदी PM Modi ने बदरी केदार यात्रा का प्यारा video share किया, आप भी देखिए कि Uttarakhand के लिए उनके दिल में कितना प्यार है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
pm modi share video uttarakhand: PM Modi shared video of Uttarakhand
Image: PM Modi shared video of Uttarakhand

चमोली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के बाद वापस लौट गए हैं। ये यात्रा उनके लिए बेहद यादगार रही। केदरनाथ से लेकर बदरीनाथ, माणा का दौरा उनके लिए जीवन के किसी खास लम्हे से कम नहीं रहा।

PM Modi shared video of Uttarakhand

मोदी केदारनाथ आए, बदरीनाथ गए वहां के लोगों से मिले और इन यादों को एक एलबम की तरह अपने दिल में बसाकर ले गए। इस दौरान पीएम मोदी ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में जहां विशेष पूजा-अर्चना की तो वहीं उन्होंने दोनों ही जगहों पर करोड़ों रुपए योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. उत्तराखंड दौरे के दौरान पीएम मोदी चीन सीमा पर देश के आखिरी गांव माणा भी गए थे, जहां उन्होंने स्थानीय जनता को संबोधित भी किया था और वहां के कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग भी किया था. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए उत्तराखंड की कुछ यादों को साझा किया है। आप भी देखिए ये वीडियो