गढ़वाल: दिवाली से पहले घर में कोहराम..बाइक हादसे में पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

हादसे में पति की मौत हो गई जबकि, पत्नी की हालत गंभीर है। जिसको देखते हुए पूजा को जिला अस्पताल टिहरी रेफर किया गया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
tehri garhwal bike hadsa: tehri garhwal bike accident ravindra death
Image: tehri garhwal bike accident ravindra death

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में दिवाली से पहले एक दर्दनाक हादसा हो गया। पति और पत्नी बाइक पर जा रहे थे। इस बीच बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है और पति की मौत हो जाती है।

tehri garhwal bike accident

त्योहार से ठीक पहले पति की मौत से पत्नी सन्न है। ये हादसा चंबा-मसूरी रोड पर कानाताल के पास हुआ। यहा एक मोटरसाइकिल (UK 07 BY 2944) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को चंबा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों में पति को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रविंद्र (29 वर्ष) और उसकी पत्नी पूजा (26 वर्ष) निवासी ग्राम डंडा की बेली, तहसील धनौल्टी, थाना थत्यूड़ दोनों बाइक से चंबा से अपने घर डंडा की बेली जा रहे थे। इस दौरान नियंत्रण बिगड़ने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पति की मौत हो गई जबकि, पत्नी की हालत गंभीर है। जिसको देखते हुए पूजा को जिला अस्पताल टिहरी रेफर किया गया है।