Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
उत्तराखंड में 4 आईएएस अधिकारी और 2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसी के साथ उत्तराखंड में 3 जिलों के डीएम भी बदल दिए गए हैं। पिथौरागढ़ जिले के जिलाधिकारी आईएएस आशीष कुमार चौहान IAS Ashish Chauhan को पौड़ी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह पिथौरागढ़ जिले की जिम्मेदारी रीना जोशी को दी गई है। आईएएस रीना जोशी (Pithoragarh New DM IAS Reena joshi) इससे पहले बागेश्वर की जिलाधिकारी थीं। इसके अलावा अनुराधा पाल को बागेश्वर का जिलाधिकारी बनाया गया है। उधर आईपीएस श्वेता चौबे को पौड़ी गढ़वाल जिले का एसपी बनाया गया है। कुल मिलाकर 4 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं।