Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस कंट्रोल रूम..दिवाली का मौका और कंट्रोल रूम में युवतियों का डांस।
इसके बाद रील बनाई और सोशल मीडिया पर डाल दी। इस वीडियो के सामने आने के बाद हंगामा मच गया है। ये वीडियो देहरादून में पुलिस के 112 कंट्रोल रूम का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो दिवाली के दौरान का है। इस दिन कंट्रोल रूम में मौजूद सभी महिला कर्मचारी बिना वर्दी के थीं। काम के बीच समय निकालकर पांच महिला कर्मचारी गानों पर थिरकने लगीं। वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो बवाल खड़ा हो गया। आगे देखिए वीडियो
लोग सवाल कर रहे हैं कि उतराखंड के पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिसिंग की जगह युवतियां डांस करती हैं? कंट्रोल रूम में युवतियों का डांस करते वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। मामले को गंभीर मानते हुए देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने जांच के आदेश दिए हैं। एसपी क्राइम डॉ. विशाखा भदाणे से जांच रिपोर्ट तलब की गई है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। किसी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। इसके बाद ये वीडियो सोमवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के पास भी पहुंच गया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। देखिए वीडियो (वीडियो साभार लाइव हिन्दुस्तान)