Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड के बेटे ही नहीं बल्कि बेटियां भी सेना में शामिल होकर देवभूमि का नाम रौशन कर रही हैं। सैन्य पृष्ठभूमि वाले उत्तराखंड ने देश को कई वीर सैनिक दिए हैं जिनमें बेटियों का नाम भी शामिल है।
आज हम आपको एक ऐसी ही होनहार बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी की महिका बिष्ट की जो भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट शामिल हो गयी हैं। वह मूल रूप से लमगड़ा की सांगड़ गांव, अल्मोड़ा की निवासी हैं। उनके लेफ्टिनेंट बनने के बाद से उनके निवास हल्द्वानी व उनके मूल निवास अल्मोड़ा के ब्लॉक लमगड़ा के सांगड गाँव व उनके परिजनों में खुशी का माहौल पसर गया है। महिका बिष्ट के पिता स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह बिष्ट चीनी मिल सितारगंज में कार्यरत थे। उनकी माता इंद्रा बिष्ट गृहणी हैं और बड़े भाई रचित बिष्ट इंटर नेशनल एयरपोर्ट दिल्ली में काम करते हैं।
वे बचपन से ही काफी मेहनती व होनहार रही हैं। पिता स्व. राजेंद्र सिंह बिष्ट और माता इंदिरा बिष्ट की होनहार बेटी महिका ने यह साबित कर दिया है कि कुछ प्राप्त करने की इच्छा हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार का सपना पूरा किया है। महिका के पिता स्व. राजेंद्र सिंह बिष्ट की इच्छा थी कि उनके बच्चे कुछ अलग करें। पढ़ाई में होनहार रही महिका ने शुरुआती शिक्षा सितारगंज और इसके बाद नैनीताल के डीएसबी परिसर से बीएससी की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने आर्मी कोर के इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल से कमीशन प्राप्त किया। Mahika Bisht ने बीते दिनों चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर नियुक्ति पाई है। इस कार्यक्रम में उनके स्वजन भी मौजूद रहे।