Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: अगर आप भी अक्सर फ्लाइट्स से ट्रैवल करते हैं या फिर आने वाले समय में आप फ्लाइट से ट्रैवल करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।
विमानन कंपनी स्पाइसजेट की देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गई हैं। इससे यात्रियों को अब अन्य कंपनियों की हवाई सेवाएं लेनी पड़ेंगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिछले कुछ दिनों से विमानन कंपनी स्पाइसजेट के विमानों की आवाजाही अपरिहार्य कारणों से बंद हो गई। स्पाइसजेट देहरादून एयरपोर्ट से वाराणसी, दिल्ली आदि कई शहरों के लिए हवाई सेवाएं देता रहा है। इसकी कई फ्लाइट देहरादून से चलती थीं, लेकिन इसके बंद होने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया जा रहा है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि विमानन कंपनी की उड़ानें अनिश्चितकालीन बंद हुई हैं, लेकिन यह बंद क्यों हुई हैं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।