Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड पर प्रकृति हमेशा से मेहरबान रही है। दूर दूर तक फैले सुंदर पहाड़, प्रकृति के अनोखे रंग, यही देवभूमि को सबसे अलग और अनोखा बनाता है।
आज हम आपको उत्तराखंड के एक ऐसे ही खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो ज़्यादा पॉपुलर नहीं है मगर उस की सुंदरता बड़े बड़े पर्यटक स्थलों को मात देती है। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड में स्थित खिर्सु की जो बेहद सुंदर और प्रकृति की गोद में बसा हुआ गांव है। खिर्सु 2286 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ गांव है जिसकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। यह वीकेंड पर समय बिताने की एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। वीकेंड पर लोग अक्सर नैनीताल, मसूरी और रानीखेत जैसे हिल स्टेशन घूमते हैं लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि खिर्सु की नैसर्गिक सुंदरता इन इसभी हिल स्टेशनों से कहीं ज़्यादा है। आगे देखिए तस्वीरें