गढ़वाल के सॉलिड दादाजी: 73 वर्ष की उम्र में 5000 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल

उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 की 5000 मीटर दौड़ में बड़कोट निवासी 73 वर्षीय रामकृष्ण बडोनी ने जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक जीता है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
ramakrishna badoni gold medal : Uttarakhand Ramkrishna Badoni won Gold Medal in 5000m Race
Image: Uttarakhand Ramkrishna Badoni won Gold Medal in 5000m Race

उत्तरकाशी: उम्र महज एक अंक है, यह अंक कभी भी आपकी शारीरिक और मानसिक क्षमता को निर्धारित नहीं करता। भले ही कितने भी उम्र रहो मगर मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहना इंसान के अपने हाथ में है।

uttarkashi barkot Ramkrishna Badoni news

आज हम राज्य समीक्षा के जरिए आपको उत्तराखंड के एक ऐसे बुजुर्ग के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सफलता की नई परिभाषा रच दी है। जहां 50 पार करते ही लोगों में बुढ़ापा आ जाता है वहीं 73 साल के बुजुर्ग 5000 मीटर दौड़ में सोना जीत लेते हैं। जी हां, उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 की 5000 मीटर दौड़ में बड़कोट निवासी 73 वर्षीय रामकृष्ण बडोनी ने जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक जीता है। सैन्य पृष्टभूमि होने के कारण उन्होंने अपने नियम को जारी रखा।।रोजाना व्यायाम के साथ उन्होंने हेल्दी खानपान को भी डायट में शामिल किया।

इतनी उम्र में भी रामकृष्ण बडोनी जी के जज्बे और उनकी इस जीत पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपने जज्बे को बरकरार रखते हुए स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं दी हैं।उत्तरकाशी जिले के बड़कोट निवासी 73 वर्षीय रामकृष्ण बडोनी सेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद भी अपनी दिनचर्या को नियमित रखा। वे हर दिन व्यायाम करते हैं और अपने आपको मानसिक और शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रखते हैं। रविवार को देहरादून में आयोजित उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के 5000 मीटर दौड़ में स्वर्णपदक जीतने के बाद अब रामकृष्ण बडोनी आगामी फरवरी में नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।