Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी तोड़ने के क़ई कारण आपने सुने होंगे मगर हल्द्वानी में एक लड़की ने अजीबोगरीब कारण से शादी तोड़ दी है।
आरोप है कि एक युवती ने सगाई होने के बाद अपने मंगेतर से इसलिए शादी करने से इंकार कर दिया कि वादे के अनुसार दूल्हा पक्ष जो 10 हजार रुपए का लहंगा लेकर आया, वह उसे पसंद नहीं आया। मामला पुलिस तक पहुंच गया, और घंटों के विवाद के बाद किसी तरह दोनों पक्षों में समझौता हो पाया तो भी अब दोनों पक्ष यह शादी नहीं कराने के पक्ष में हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी एक युवती की सगाई गत जून माह में अल्मोड़ा जिले के युवक से हुई थी, और तय कार्यक्रम के अनुसार शादी गत पांच नवंबर को होनी थी। आगे पढ़िए
लेकिन इस बीच जबकि शादी के कार्ड भी बंट गए थे, लड़की ने कथित तौर पर इस बात पर शादी करने से इंकार कर दिया कि सगाई में तय होने के बाद लड़की की ओर से जो लहंगा उसे दिया गया वह उसे पसंद नहीं आया। जबकि लड़के पक्ष का कहना था कि उन्होंने खास तौर पर लखनऊ से 10 हजार रुपए का लहंगा मंगवाया। लड़की को लहंगा पसंद नहीं आया तो लड़के के पिता बकायदा लड़की को अपना एटीएम कार्ड भी दे आए कि वह अपनी पसंद का लहंगा खरीद ले। इसके बावजूद लड़की नहीं मानी। अंत में मामला पुलिस तक गया और तमाम कोशिशों के बाद भी दोनों पक्षों में मामला सुलझ नहीं सका और दोनों पक्षों की सहमति से शादी तोड़ दी गई।