Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: माणा...देश की सरहद का अंतिम गांव। यहां स्थित देश की आखिरी चाय की दुकान इन दिनों खूब सुर्खियों में है। country last tea shop in Mana photo viral इसकी वजह भी बेहद दिलचस्प है। दरअसल इस दुकान पर उपभोक्ता अब यूपीआई से भी पेमेंट कर सकेंगे। बीते दिनों जब एक ट्विटर यूजर ने इस दुकान की एक तस्वीर शेयर की तो लोग गदगद हो गए। इसे डिजिटल इंडिया की नई तस्वीर कहने लगे। मशहूर उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी ये तस्वीर देखकर झूम उठे। शेयर की गई तस्वीर में भारत की आखिरी चाय की दुकान और यूपीआई बारकोड व दुकान के मालिक नजर आ रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने इस पर खुशी जताते हुए लिखा- जैसा कि कहते हैं, एक तस्वीर 1000 शब्दों के बराबर होती है, यह तस्वीर भारत के डिजिटल भुगतान, इकोसिस्टम के दायरे और पैमाने को दर्शाती है, जय हो!'